खल्लारी : 16 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण, केस दर्ज - CG Sandesh

खल्लारी : 16 वर्षीय नाबालिग युवती का अपहरण, केस दर्ज

महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के अपहरण के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

युवती के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है. 7 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे वह घर से बिना बताये कहीं चली गयी है. 

वह वापस नहीं आयी तो परिजनों ने आसपास, पड़ोस एवं रिस्तेदारों में पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. अपहरण की आशंका पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)-BNS के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें