छत्तीसगढ़ के मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों में फहरेगा राष्ट्रीय ध... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के मस्जिदों, दरगाहों, मदरसों में फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

यौमे आज़ादी देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर राज्यभर की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। 

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने अपील की है कि मुल्क की आजादी का पर्व यौमे आजादी (स्वतंत्रता दिवस) के महत्व को समझते हुए इस पर्व को देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाएं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें