CG : ढाबे में विवाद के बाद 3 दोस्तों की चाकू गोदकर हत्या    - CG Sandesh

CG : ढाबे में विवाद के बाद 3 दोस्तों की चाकू गोदकर हत्या   

धमतरी। छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, आये दिन कई लोगों की हत्या कर दिया जा रहा है, बदमाशों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है, वे बेख़ौफ़ होकर वारदात को अंजाम दे रहें हैं. वहीं इसी बीच धमतरी में ट्रिपल मर्डर से छत्तीसगढ़ में हिल गया है. जहां अर्जुनी थाना क्षेत्र चार लड़कों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों दोस्त रायपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे। तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है. मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक रायपुर के रहने वाले थे, सभी लड़के जब ढाबे पर पहुंचे तो यहां खाना खा रहे कुछ लोगों से उनकी पहले बहस हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुँच गई और बदमाशों ने एक-एक करके सभी पर चाकू से हमला कर दिया. हमलावर एक युवक को तो 100 मीटर तक दौड़ाया और उसके सीने में चाकू घोप दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

रायपुर के रहने वाले थे सभी लड़के

मृत युवकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी रायपुर के संतोषी नगर के रहने वाले थे, तीसरे मृतक की पहचान आलोक ठाकुर के रूप में हुई है जो सेजबहार के रहने वाले थे, तीनों धमतरी में घूमने के लिए आए थे. आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे। जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है।

घटना के बाद धमतरी पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वहीं इस घटना का बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने ढाबे में 300 रुपए का खाना खाया था, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। बदमाश ढाबे में आने वालों से गाली-गलौच कर विवाद कर रहे थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें