
बसना : हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षा बंधन पर्व
रुपानंद साव,बसना Iशासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र की पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। तत् पश्चात बहनों ने भाई की कलाई में तिलक चंदन आरती उतार कर रक्षा सूत्र बांधा। भाई ने रक्षा सूत्र बंधवाकर बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।
भाई बहनों ने एक दुसरे को मुंह मीठा कराया। प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते के बारे में उदाहरण देकर समझाया। सहायक शिक्षक लगन नाग, खीरवंती भोई ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मंत्रोच्चारण कर छात्र छात्राएं एवं शाला परिवार द्वारा जीवन दायनी वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
अन्य सम्बंधित खबरें