सांकरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के पेंड्रावन और जामजुड़ा के बीच कार की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. घटना की सुचना के बाद पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 13 अगस्त को मामला दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून 2025 को दोपहर करीब 3 बजे हरीराम निषाद अपने गांव के हराधन साव के साथ अपने मोटर सायकल HF डिलक्सी क्रमांक CG 06 HD 2579 में ग्राम गांजरडीह छ्ट्टी कार्यक्रम में गये थे. मोटर सायकल को हरीराम निषाद चला रहा था.
वहां से दोपहर में घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान पेंड्रावन और जामजुड़ा के बीच सल्डीह की ओर से आ रही कार क्रमांक OR 07 V 1919 सामने से ठोकर मार दी, जिससे मोटर सायकल में सवार हरीराम निषाद के सिर सीने व पैर में एवं हराधन साव के सिर सीने व कमर में चोट लगी, उन्हें डायल 112 के माध्यम से ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान हरीराम निषाद की मौत हो गई.
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281, 125(a)106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.