सांकरा : सब्जी दुकान के पास खड़ी मोटर सायकल चोरी
सांकरा के सब्जी दुकान के पास खड़ी मोटर सायकल चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, छन्नूर लाल पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 28 साल निवासी सोनपुर थाना सलिहा (बलौदाबाजार) 7 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक CG06 GS 1312 से अपने भाई मन्नूम लाल पटेल के साथ उसके ससुराल ग्राम सांकरा निजी काम से गया था.
मोटर सायकल को नरोत्त पटेल सब्जी दुकान के बाजू में खड़ी किये थे. कुछ देर बाद वापस आये तो किसी ने बाइक चोरी कर ली थी. आसपास पता तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें