पटेवा : राखी छोंडकर आते वक्त हादसा, युवक घायल
पटेवा थाना क्षेत्र के चिरको पड़ाव के पास NH 53 रोड राखी छोंडकर वापस आते समय बाइक की ठोकर से एक युवक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वार्ड नं. 4 शारदा मंदिर के पीछे देवारपारा महासमुन्द निवासी चिंगारी देवार पुलिस को बताया कि 07 अगस्त 2025 को वह अपनी भतीजी गणेशी देवार, भतीजा आशिक कुमार के साथ राखी छोंडने पिथौरा गया था.
राखी छोंडकर वापस आते समय NH 53 रोड चिरको पड़ाव के पास खडे थे तभी झलप की ओर से आ रही मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 HB 8520 के चालक ने अपने मोटर सायसकल को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे खडे आशिक कुमार देवार को ठोकर मार, जिससे उसके दांया पैर एवं सिर में चोंट आयी है, उसका ईलाज अकाल पूरख अस्पताल महासमुंद में चल रहा है.
13 अगस्त को मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.