तुमगांव : ट्रक ने पीछे खड़ी कार को मारी ठोकर
तुमगांव के ओवरब्रिज के पास ट्रक ने पीछे खड़ी कार को ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
सतीश कुमार धृतलहरे पिता महंत दास निवासी वार्ड क्र. 01 तुमगांव ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 08 अगस्त को वह अपनी कार ब्रेजा क्र. सीजी04 पीडी 6904 से रायपुर जाने के लिये लगभग शाम 06 बजे निकला था.
तुमगांव ओवरब्रीज में पहुंचा था. सामने ट्रक क्र. सीजी04 पीपी3363 एक साईड खड़ा था एवं सामने एक मोटर सायकल वाला व्यक्ति अपनी मोटर सायकल खड़ी कर मोबाईल से बात कर रहा था. जिसे सतीश साईड होने के लिये अपने वाहन को खड़ा कर हार्न मारा तो सामने खड़ी ट्रक क्र. सीजी04पीपी3363 का चालक अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक पीछे कर सतीश की कार को ठोकर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोप ट्रक चालक बुध्िय ठसागर प्रधानी के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.