महासमुंद : मोबाइल वापस मांगने पर नुकीली वास्तु से किया वार - CG Sandesh

महासमुंद : मोबाइल वापस मांगने पर नुकीली वास्तु से किया वार

महासमुंद थाना क्षेत्र से मोबाइल वापस मांगने पर नुकीली वास्तु से हमला करने के मामले में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

वार्ड नंबर 10 ग्राम कनेकेरा निवासी सुखदेव निषाद ने बताया कि 09 अगस्त 2025 को हर्ष सोनवानी सुखदेव का मोबाईल रख लिया और तेरा चचेरा भाई बंटी निषाद को लाएगा तब मोबाईल मिलेगा कहकर वहां से चला गया. सुखदेव 10 अगस्त 2025 को दोपहर लंच टाईम में मोबाईल लेने के लिए वेडनर स्कूल के पास गया, वहां पर हर्ष सोनवानी मिलने पर मोबाईल के बदले 2000 रूपये मांग करने लगा, सुखदेव ने 500 रूपये दिया लेकिन हर्ष सोनवानी मोबाईल वापस नहीं किया.

दोपहर करीब 03 बजे आरोपी ने सुखदेव को अपने मोहल्ला में ले जाकर तेरा चचेरा भाई बंटी को बुलाओ कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने लगा. सुखदेव अपने पास रखे मोबाईल से अपने सेठ से बात करने लगा तो आरोपी ने उस मोबाईल को भी ले लिया था, जिसे मना करने पर हर्ष सोनवानी अपने कमर मे रखे किसी नुकीली वस्तु से जान से मार दुंगा कहकर सुखदेव के बाये हाथ के कोहनी के पास मार दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लगी. सुखदेव किसी तरह वहाँ से निकलकर ओम साई गारमेन्टक जहाँ वह काम करता है पहुंचा.

सुखदेव ने ईलाज कराने के थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर पुलिस ने आरोपी हर्ष सोनवानी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें