महासमुंद : कम्प्यूटर टेली में प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त तक क... - CG Sandesh

महासमुंद : कम्प्यूटर टेली में प्रशिक्षण के लिए 16 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

महासमुंद : बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुन्द द्वारा जिले के ग्रामीण युवको के लिए 38 दिवसीय निःशुल्क व आवासीय कम्प्यूटर टेली प्रशिक्षण प्रवेश प्रारंभ की गई हैं। 

बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इच्छुक युवक निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त 2025 तक प्रवेश ले सकते है। 

प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति, अंकसूची न्यूनतम 12वीं पास एक छायाप्रति एवं 5 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। पंजीयन के लिए बड़ौदा आरसेटी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, बरोण्डा बाजार में उपस्थित होकर या टुटु बेहेरा के मोबाइल नम्बर 73500-42008, अक्षय सिंग राजपूत के मोबाइल नम्बर 83194-62874 एवं राजू निर्मलकर के मोबाइल नम्बर 91310-65767 पर सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। संपर्क करने का समय सुबह 10 बजे से 6 बजे तक है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें