पटेवा : ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार
पटेवा के बस स्टैण्ड के पास रोड़ क्रॉस कर रहे बाइक सवार को तेज रफ़्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार घायल हो गया. ग्राम चिरको निवासी कुंदन साहू की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
कुंदन ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीबन 3 बजे उसके मामा हरिलाल साहू अपने TVS सुपर एक्सल मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MU 9401 में ग्राम बोड़रा से चिरको जा रहे थे.
NH 53 रोड़ बस स्टैण्ड पटेवा के पास रोड क्रॉस करते वक्त झलप की ओर से आ रही ट्रेलर ट्रक क्रमांक CG 04 MM 8121 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर हरिलाल को ठोकर मार दी. हादसे में हरिलाल के दाहिने पैर व शरीर के अन्य भाग में चोट लगी है, उसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल तुमगांव ले जाया गया. जहां से रिफर करने पर जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.