पटेवा : बाइक लेकर भागे चोर, मामला दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : बाइक लेकर भागे चोर, मामला दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल खुर्द से 11-12 अगस्त की रात मोटर सायकल चोरी का मामला सामने आया है. बरेकेल खुर्द के वेदराम पटेल ने बताया कि उसने अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 GC 6997 को घर के बाहर परछी में खड़ी की थी. 

रात करीबन 1 बजे उसकी मोटर सायकल चालू करने की आवाज सुनकर उठा तो देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल को लेकर भाग रहा था. वेदराम आसपास पता तलाश करता रहा लेकिन बाइक नहीं मिली तो 15 अगस्त को थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है. चोरी हुई बाइक की कीमत करीब 20 हजार होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें