
CG : स्टाफ डेम में नहाने गए लड़का और लड़की की डूबने से मौत
सरगुजा। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा में स्टाफ डेम में नहाने गए नाबालिग लड़का लड़की की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल दास पिता मनोज दास उम्र 13 वर्ष ग्राम गणेशपुर केनापारा निवासी जो अपने बुआ के घर ग्राम कठिंदा जन्मदिन मनाने गया हुआ था। इसके बाद राहुल दास पिता मनोज दास उम्र 13 वर्ष संजना दास पिता रघु दास उम्र 12 वर्ष स्थानीय बच्चों के साथ 16 अगस्त की दोपहर 3.30 बजे राजा मुड़ा स्टाफ डैम नहाने पहुंचे थे, नहाने के दौरान संजना दास और राहुल दास डूबने लगे, वहीं अन्य बच्चों के द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा था। तत्काल घटना की जानकारी परिवारजनों को दी गई।
बच्चों के परिजन और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दोनों नाबालिग लड़का लड़की को पानी से बाहर निकाल उपचार के लिए डायल 112 के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया है। घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वही शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम रविवार को पुलिस के द्वारा कराया जाएगा।