पिथौरा : मोबाइल तोड़ने की बात पर विवाद, भतीजे ने डंडे से पीटा - CG Sandesh

पिथौरा : मोबाइल तोड़ने की बात पर विवाद, भतीजे ने डंडे से पीटा

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदियाखुर्द में चाचा ने भतीजे पर डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है. मीलाराम साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 15 अगस्त को दोपहर 1-2 बजे के आसपास उसके नाती और यशवंत साहू के बेटे के बीच मोबाईल तोड़ने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था.

16 अगस्त को सुबह करीबन 07:30 बजे मीलाराम अपने गाय को गौठान ले जा रहा था, इसी दौरान बच्चे के द्वारा मोबाईल तोडने की बात को लेकर मीलाराम का भतीजा यशवंत साहू अश्लील गाली गलौच करते हुए ईट, डंडा से मारपीट किया, जिससे उसके बांये आंख के ऊपर, सिर, दांये पैर, पीठ में चोट खरोच आई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी यशवंत साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें