पटेवा : घरेलू बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : घरेलू बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में घरेलू बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

पीड़िता का आरोप है कि 16 अगस्त 2025 को दोपहर करीबन 02:30 बजे उसके पति नाथूराम कोसरिया ने मेरे माता-पिता का ध्यान नहीं रखते हो कहकर व घरेलू बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का व ईट से मारपीट की, जिससे उसके सिर एवं बांये हाथ में चोट लगी है. घटना को कृष्ण कुमार घृतलहरे, सुरेश महिलांग देखे सुने व बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नाथूराम कोसरिया के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें