पिथौरा : बिना संकेतक खड़ी वाहन से टकराई कंटेनर, चालक की मौत - CG Sandesh

पिथौरा : बिना संकेतक खड़ी वाहन से टकराई कंटेनर, चालक की मौत

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका के पास बिना संकेतक खड़ी वाहन से कंटेनर की टक्कर से चालक की मौत की खबर सामने आई है. कंटेनर के हेल्पर तपसेन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह SMT कम्पनी अहमदाबाद (गुजरात) के कन्टेनर वाहन क्रमांक GJ 01LT 9768 में विगत 01 वर्षो से हेल्पर का काम करता है.

16 अगस्त 2025 को वह ड्रायवर मोहम्मद शादाब खान के साथ रांची से कन्टेनर वाहन क्रमांक GJ 01LT 9768 में पार्सल सामान लेकर गुजरात के लिये निकला था.

तपसेन ड्रायवर सीट के पीछे केबीन में सोया था. 17 अगस्त को सुबह करीब 4 बजे ग्राम टेका के पास NH 53 रोड किनारे बिना संकेत के लापरवाही पूर्वक खडी वाहन से कंटेनर टकरा गया, जिससे कन्टेनर के सामने हिस्सा पूरी तरह क्षतीग्रस्त हो गया. हादसे में ड्रायवर मोहम्मद शादाब की मौत हो गई.
हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को चालू कर पिथौरा की ओर भाग गया.

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें