पिथौरा : दीवाल तोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद, काउंटर केस दर्ज
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गडबेडा में मकान के दीवाल तोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड क्रमांक 07 गडबेडा निवासी सेवती मधुकर ने पुलिस को बताया, 19 अगस्त को सुबह करीबन 07 बजे वह अपने पुराने दीवाल को तोड रही थी. पडोसी श्यामलाल मधुकर एवं उसकी पत्नि संगीता मधुकर ने दीवाल तोडने से मना करते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगे. श्याम मधुकर ने सेवती को गैती बेठ से बांये पीठ में मारपीट किया.
सेवती के फोन पर सुचना देने पर उसका बेटा अनिश मधुकर आया तो उसे भी श्याम मधुकर गैती बेठ से मारपीट किया. सेवती का आरोप है कि वे इसी प्रकार दो दिनों से गाली गलौच कर रहे हैं. सेवती के चाचा धनीराम मधुकर, बडी मां बनिहारिन मधुकर समझाने आये थे तो उनको भी गाली गलौच कर भगा दिये.
वहीं, श्यामलाल का आरोप है कि 19 अगस्त 2025 को सुबह करीबन 07 बजे उसकी भाभी सेवती मधुकर उनके मकान से लगा हुआ पुराना दीवाल को तोड़ रही थी. दीवाल तोडने पर श्यामलाल का मकान गिर सकता था. इसलिए श्यामलाल ने दीवाल तोड़ने से मना किया तो सेवती मधुकर यहाँ नया मकान बनायेगें तुमको जो करना है, करलो कहा. आरोप है कि सेवती, उसके पति और बच्चों ने श्यामलाल और उसकी पत्नी को गलियां दी. सेवती मधुकर फावड़ा पकडकर जान से मारने की धमकी दे रही थी. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
मामले में आरोपी श्यामलाल मधुकर, संगीता मधुकर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS तथा आरोपी सेवती मधुकर, गोरेलाल मधुकर, अंजली मधुकर, अनिष मधुकर के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.