दंतेवाड़ा में 13 ईनामी सहित 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण - CG Sandesh

दंतेवाड़ा में 13 ईनामी सहित 21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बस्तर संभाग में चलाये जा रहे पूना मारगेम यानी पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में आज कुल उनतीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दस महिला माओवादी भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा जिले में आज जिन इक्कीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें से तेरह माओवादियों पर साढ़े पच्चीस लाख रूपये का इनाम घोषित था। 

इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा रेंज के उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें