बागबाहरा : गाँव में बेचने ले जा रहे थे 1.20 लाख का गांजा, पु... - CG Sandesh

बागबाहरा : गाँव में बेचने ले जा रहे थे 1.20 लाख का गांजा, पुलिस ने पकड़ा

बागबाहरा पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रहे बाइक सवार दो तस्करों को करीब 1 लाख 20 हजार के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे मुखबिर की सुचना पर पुलिस एनएच 353 मेन गुरूदेव धर्मकांटा के सामने पहुंची. इसी दौरान काले रंग की पेशन प्रो बिना नंबर वाली मोटर सायकल में दो व्यक्ति संजय अहाके पिता सुखदेव अहाके उम्र 34 वर्ष और परसराम पंद्राम पिता स्व फगना पंद्राम उम्र 56 वर्ष सवार थे.  दोनों ग्राम रानीखेड़ा थाना चिचोली जिला बैतूल, मध्यप्रदेश के निवासी हैं.

दोनों एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में गांजा लेकर जा रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर रोका. पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देते हुये हडबडाने लगे तब कडाई से पुछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे गांजा को ओड़िशा से अपने गाँव बिक्री के लिए ले जा रहे थे.

आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल कीमती 50 हजार रूपये, 08 किलो 100 ग्राम किमती 1 लाख 20 हजार रूपये, मोबाइल सहित अन्य सामान जप्त किया गया. मामले में अपराध धारा 20(ख) NDPS ACT ,3(5) बीएसएस के तहत अपराध कायम किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें