महासमुंद : रोड़ पर चाक़ू लहराकर लोगों को डराना वाला पुलिस की ग... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड़ पर चाक़ू लहराकर लोगों को डराना वाला पुलिस की गिरफ्त में

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मचेवा के नहर पुलिया के पास रोड़ पर धारदार चाकू लहरा-लहरा कर आने जाने वाले लोगों को जान से मार दूंगा कहकर डरा धमका रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.  घटना 19 अगस्त की है.

पुलिस ने रूपेश पटेल पिता व्यास नारायण पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ‍सितलीनाला, महासमुंद के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया, जिसकी फल की लंबाई 08 इंच, फल की चौडाई 1 इंच, मुठ की लंबाई 06 इंच, मुठ गोलाई 3 इंच है. आरोपी रूपेश पटेल के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


अन्य सम्बंधित खबरें