महासमुंद : मारपीट के आरोप में पति-पत्नी सहित 4 पर केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : मारपीट के आरोप में पति-पत्नी सहित 4 पर केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद में मारपीट के आरोप में पति-पत्नी सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम चिंगरौद निवासी मेघराज बोरे ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त 2025 को वह काम करके अपने घर आया तो उसकी बेटी निहारिका बोरे ने बताया कि गांव का विजय मालेकर पुरानी रंजीश को लेकर अपशब्द बोलता है. मेघराज उसे समझाने के ‍लिये दोपहर करीब 03 से 03:30 बजे उसके घर के पास गया तो विजय मालेकर, सुखदेव मालेकर, अजय मालेकर व विमला मालेकर घर से बाहर निकलकर तु कौन होता है हम लोगों को बोलने वाला कहकर अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी ‍दिये हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किये, जिससे उसके सिर, दाहिने हाथ कोहनी में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी विजय मालेकर, सुखदेव मालेकर, अजय मालेकर और ‍विमला मालेकर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें