महासमुंद : पल्सर की टक्कर से बाइक सवार घायल
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम भलेसर के गौशाला के आगे पल्सर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया. 20 अगस्त को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 12 नयापारा बेमचा निवासी थनवार यादव मोटर सायकल क्रमांक CG 04 NA 3268 में ग्राम भलेसर के FCI चावल गोदाम में हेमाली का काम करके शाम करीब 6 बजे घर लौट रहा था.
इसी दौरान ग्राम भलेसर के गौशाला के आगे महासमुंद की ओर से आ रही मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. CG 04 PA 2028 के चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ की उंगलियों में चोंट लगी. हादसे के बाद थनवार यादव के बडे भाई शंकर यादव और उसके दोस्त आये और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.घटना 2 जून की है.
पुलिस ने मामले में आरोपी मोटर सायकल बजाज पल्सर क्र. CG 04 PA 2028 के चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.