खल्लारी : नाबालिग युवती को भगा ले जाने की शंका पर अपहरण का केस दर्ज
खल्लारी थाने क्षेत्र के एक गाँव से 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है.
परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 10 माह पूर्व 27 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 11 बजे 16 वर्षीय नाबालिग युवती घर से नहाने जा रही हूँ कहरकर निकली है, जो आज तक वापस नहीं आयी है. आसपास, पड़ोस एवं रिस्तेदारों में पता करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला.
उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर 20 अगस्त को 2025 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें