बागबाहरा : कपड़ा दुकान के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : कपड़ा दुकान के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा के एक कपडा दुकान के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नं. 07 मेन रोड़ बागबाहरा निवासी पराग अग्रवाल का कपड़ा दूकान उसके घर से लगा हुआ है. 

प्रतिदिन की तरह 20 अगस्त 2025 को रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करने के पश्चात अपने टीवीएस स्पोर्ट मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 5988 को दूकान के बाहर खड़ी कर अपने घर चला गया था. अगले दिन सुबह देखा तो उसकी बाइक किसी ने चोरी कर ली थी. चोरी हुई बाइक की कीमती लगभग 50,000 रूपये बताई गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें