महासमुंद : स्टील के रॉड और डंडे से बुरी तरह पीटा, खून से लथपथ हुआ युवक
महासमुंद : ग्राम परसकोल में शितली नाला पुल के पास रोड़ से बाइक हटाने के लिए कहने पर युवक के साथ स्टील के रॉड और डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 ग्राम भुरका निवासी हिरेश साहू 20 अगस्त 2025 को रात करीब 10:30 बजे काम कर लेखराम साहू के साथ कार में जा रहा था.
इसी दौरान परसकोल शितली नाला पुल के पास पूल के बीच रोड़ में एक मोटर सायकल खड़ी थी, वहाँ पर कुछ लोग बैठे थे. हिरेश कार को रोककर मोटर सायकल को हटाने बोला तो वहां पर बैठे ग्राम भुरका का संजय निषाद तुम कौन होते हो मोटर सायकल को हटाने बोलने वाले कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये डंडे व स्टील के रॉड से मारपीट करने लगा. आरोप है कि संजय के अन्य साथीयों ने भी गाली गलौच कर मारपीट की, जिससे उसके सिर, दाहिने आंख, बाया हाथ, पीठ और चेहरे में चोट लगा है. हिरेश को लेखराम साहू व गांव के दो-तीन लड़के थाना महासमुंद लेकर गये फिर थाना से पुलिस वाले ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये.
हिरेश साहू के पिता ने 21 अगस्त 2025 को थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी संजय निषाद व उसके अन्यी साथियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.