तेंदूकोना : बांस प्लाट से मोटर पंप और केबल वायर की चोरी
बांस प्लाट ग्राम पण्डरीखार से मोटर पंप और केबल वायर चोरी के मामले में तेंदूकोना थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम जेन्जरा निवासी घनश्याम साहू पिता संतराम साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह विगत 09 महीनों से अलका कंसल के ग्राम पण्डरीखार स्थित फॉर्म में मुंशी का काम करता है, जहाँ मध्य भारत मीनरल प्राइवेट लिमिटेड रायपुर के द्वारा सिचाई कार्य हेतु सोलर पंप विगत मई माह में लगवाया गया था.
17 अगस्त के दरम्यानी रात ग्राम पण्डरीखार स्थित फार्म में लगे 3 HP के सोलर पंप व केबल कीमती करीबन 15,000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली. पतासाजी के बाद भी नहीं मिलने पर 22 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई.
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें