CG : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख से ज्यादा की ठगी, ... - CG Sandesh

CG : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़ - छुईखदान - गंडई। जिले के थाना खैरागढ़ क्षेत्र में आरोपी संतराम भारती पिता सुखदेव भारती, उम्र 32 वर्ष, निवासी मुहडबरी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी द्वारा कलेक्टर ऑफिस में शासकीय नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की गई। आरोपी ने विभिन्न व्यक्तियों से कुल ₹13,50,000/- की धोखाधड़ी की।

 

सूचना प्राप्त होते ही थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 416/25, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(1), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आरोपी संतराम भारती को तत्काल गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें