बागबाहरा : टक्कर के बाद पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
बागबाहरा : ग्राम खुसरूपाली के पंडा कॉम्प्लेक्स के पास पल्सर की टक्कर से सामने जा रही बाइक पेड़ से टकरा गई. हादसे में युवक की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 25 अगस्त को मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, अजय कुर्रे पिता जोहन कुर्रे उम्र 22 साल निवासी बरेकेल कला 20 अगस्त 2025 की रात बाइक से जा रहा था.
उसके पीछे एक मोटर सायकल का चालक अपनी गाड़ी को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मार दिया, जिससे आगे वाला व्यक्ति वहीं गुलमोहर की पेड से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोंटे आयी. हादसे में अजय की मौत हो गई.
मर्ग जांच के बाद पुलिस ने बाइक बजाज पल्सर क्र. CG 06 GZ 8027 के चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें