तेंदूकोना : पैदल चल रहे युवक को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर - CG Sandesh

तेंदूकोना : पैदल चल रहे युवक को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव खुर्द में पैदल चल रहे युवक को बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वह घायल हो गया. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नवागांव खुर्द में 16 अगस्त को रामायण कार्यक्रम हो रहा था. रात करीबन 2 बजे कीर्तन दीवान और वेदराम ठाकुर पैदल चल रहे थे. 

इसी दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG04QA 2569 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक मोटर सायकल चलाकर वेदराम ठाकुर को ठोकर मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है. उसे अस्पताल से ईलाज के पश्चा त छुट्टी दे दिया गया है तथा 10 दिन बाद पुन: बुलाये हैं.

मामले में पुलिस ने आरोपी मोटरसायकल क्र. CG04QA 2569 के चालक के खिलाफ 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें