बसना में कृषि सेवा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण, 51 बोरी यूरिया का किसानों को शासकीय दर पर किया गया वितरण
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में बसना विकासखण्ड के किसान कृषि सेवा केन्द्र बंसुला का वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में नेशनल फर्टिलाइजर कंपनी का 51 बोरी यूरिया उर्वरक पाया गया, जिसे ग्राम दूधापाली के 2, बड़ेटेमरी के 1, परसकोल के 3, गढ़पटनी के 1 तथा बड़ेढाबा के 2 कृषकों को उनके रकबा के आधार पर 266 रुपए की दर से वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना उषाकांति, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हरिशंकर कैवर्त्य एवं मुरली पटेल उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें