कोमाखान : सड़क दुर्घटना में घयाल ने अस्पताल में तोड़ा दम - CG Sandesh

कोमाखान : सड़क दुर्घटना में घयाल ने अस्पताल में तोड़ा दम

कोमाखान थाना क्षेत्र के सुवरमार मोड के पास सड़क दुर्घटना में घयाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने 27 अगस्त को केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, भिखम पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 32 साल निवासी खैरटकला 24 जुलाई 2025 को अपने गांव खैरटकला से अपने मोटर सायकल क्रमांक OD 26 C 3846 TVS EXEL 100 से मुनगाशेर जा रहा था. 

इसी दौरान सुवरमार मोड़ के पास NH 353 रोड़ पर खरियार रोड़ की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 2902 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते आकर सामने से ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर में चोट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान भिखम पटेल की मौत हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल CG 06 GX 2902 चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें