छत्तीसगढ़ की आकर्षि ने नाइजीरिया में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोग... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की आकर्षि ने नाइजीरिया में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित बैडमिंटन क्लासिक चैलेंज टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में आकर्षि ने इंडोनेशिया की खिलाड़ी को इक्कीस-उन्नीस और इक्कीस-सत्रह के सीधे सेटों में हराया। 

हालांकि, फाइनल मुकाबले में आकर्षि, भारत की ही खिलाड़ी श्रेय्या से हार गई। आकर्षि कश्यप अगले महीने सितंबर के दूसरे हफ्ते में होने वाले वियतनाम ओपन में हिस्सा लेंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें