CG : पीएम मोदी की माताजी के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ... - CG Sandesh

CG : पीएम मोदी की माताजी के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को राजीव भवन पहुंचने से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमा-झटकी हुई। 

आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी के बारे में की गई टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा निंदा करती है। इसी मुद्दे पर आज प्रदर्शन किया गया। इससे पहले, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बीटीआई मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, रायपुर महापौर मीनल चौबे, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद थीं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें