CG : कटहल के पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में सनसन... - CG Sandesh

CG : कटहल के पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में सनसनी

 खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के जमातपारा से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह जमातपारा वार्ड निवासी अधेड़ नरोत्तम पटेल (58 वर्ष) का शव उसकी ही बाड़ी में कटहल के पेड़ से लटकता मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव बाड़ी स्थित पेड़ से झूलता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में शोक और दहशत का माहौल है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें