कोमाखान : स्कूटी में लाखों का गांजा ले जाते 2 युवक पुलिस की ... - CG Sandesh

कोमाखान : स्कूटी में लाखों का गांजा ले जाते 2 युवक पुलिस की गिरफ्त में

कोमाखान थाना क्षेत्र के जांच नाका नर्रा के पास पुलिस ने दो तस्करों को गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 5 सितम्बर को रमेश बाघ पिता सहदेव बाघ उम्र 20 साल निवासी सिनापाली थाना नुवापाडा जिला नुवापाडा ओडिसा हाल पता भांठागांव रावतपुरा फेस नंबर 01, रायपुर और देवेन्द्र जगत पिता स्व0 कलीराम जगत उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 34 जगन्नाथ नगर पंडरी थाना सिवील लाईन रायपुर एक नीला रंग की सुजुकी कंपनी की BURGMAN STREET स्कूटी क्रमांक CG 04 QG 9867 के सामने खाली जगह पैरदान में 01 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 09 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,35,000 रूपये लेकर जा रहे थे. 

पुलिस ने उन्हें रोका और उनके कब्जे से 9 किलों गांजा, स्कूटी क्रमांक CG 04 QG 9867 कीमती 60,000 रूपये, 02 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 7,000 रूपये, नगदी रकम 200 रूपये कुल जुमला कीमती 2 लाख 2 हजार 200 रूपये सहित अन्य सामान जप्त किया गया.

मामले में धारा 20(ख)NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें