छत्तीसगढ़ में 10,538 शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूरा
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में दस हजार पांच सौ अड़तीस स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसमें एक ही परिसर में संचालित दस हजार से अधिक शालाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर से कम दूरी पर और शहरी क्षेत्रों में पांच सौ मीटर से कम दूरी पर संचालित एक सौ छियासठ स्कूल शामिल हैं।
सरकार के अनुसार युक्तियुक्तकरण के तहत सोलह हजार एक सौ पैंसठ शिक्षकों और प्राचार्यों का समायोजन करने से अब प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है। गौरतलब है कि पहले जहां पांच हजार नौ सौ छत्तीस विद्यालय एकल-शिक्षकीय थे। वहीं, युक्तियुक्तकरण के बाद इनकी संख्या एक हजार दो सौ सात रह गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें