छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश

ओडिशा के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

अगले 2-3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग ने आज ओडिशा में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। तटीय आंध्र प्रदेश में आज तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें