महासमुंद : गणेश विसर्जन करते समय विवाद; मारपीट मामले में दो पक्षों ने दर्ज करायी शिकायत
महासमुंद थाने में गणेश विसर्जन करते समय हुए विवाद की बात पर मरपीट करने के आरोप में दो पक्षों में मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
वार्ड नंबर 02 पारधीपारा बेलसोण्डा निवासी संतोष पारधी ने पुलिस को बताया 09 सितम्बर को रात करीब 08 बजे उसका बेटा अजय पारधी खाना खाकर घर के बाहर निकला था. तभी राकेश ध्रुव, चिराग चन्द्राकर व जितेश पारधी आकर पुरानी रंजीशवश संतोष के बेटे के साथ वाद विवाद कर गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे. मना करने पर, तु कौन होता है कहकर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिये तथा जितेश पारधी ने किसी नकुली वस्तु से संतोष के बेटे के छाती के निचले हिस्से व बांये जांघ में मारा, जिससे वह घायल हो गया. ईलाज कराने के पश्चात 10 सितम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई.
पुलिस ने मामले में आरोपी राकेश ध्रुव, चिराग चंद्राकर और जितेश पारधी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
वहीं, ग्राम बेलसोण्डा निवासी प्रकाश चन्द्रारकर ने पुलिस को बताया 09 सितम्बर 2025 को रात करीब 09:30 बजे उसका लडका दिब्यांशु चन्द्राकर ने फोन कर बताया कि भाई चिराग चन्द्राकर को पारधी पारा बेलसोण्डा के श्रीराम पारधी एवं संतोष पारधी, नागन पारधी, कमलेश पारधी सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं श्रीराम पारधी ने डंडा से मारपीट किया है. जानकारी मिलने पर प्रकाश पारधी पारा बेलसोण्डा गया तो देखा कि चिराग चन्द्राकर को डायल 112 वाहन से अस्पता्ल लेकर गये हैं.
चिराग ने प्रकाश को बताया कि गणेश विशर्जन करते समय श्रीराम पारधी, संतोष पारधी, नागन पारधी, कमलेश पारधी के साथ वाद विवाद हुआ था. उसी बात को लेकर सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से एवं श्रीराम पारधी ने अपने हाथ मे रखे डंडा से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है.
मामले में आरोपी श्रीराम पारधी , संतोष पारथी , कमलेश पारधी और नागन पारधी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.