CG : अगले 24 घंटों के दौरान अनेक हिस्सों में वर्षा और बिजली ... - CG Sandesh

CG : अगले 24 घंटों के दौरान अनेक हिस्सों में वर्षा और बिजली गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटों के दौरान अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 

मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखा जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें