शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ... - CG Sandesh

शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिवीजन याचिका दाखिल करेगी सरकार

उत्तरप्रदेश सरकार बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रिवीजन याचिका दाखिल करेगी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर उच्चतम न्यायालय के आदेश का रिवीजन दाखिल करने का विभाग को निर्देश दिया है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं। समय-समय पर सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है। ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पहले से अध्यापन का कार्य करते आ रहे नियमित शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें