स्कूटी में धमाका, बुजुर्ग दंपति की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौ... - CG Sandesh

स्कूटी में धमाका, बुजुर्ग दंपति की जिन्दा जलने से दर्दनाक मौत

आगरा के लक्ष्मी नगर कालोनी में एक घर में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में घर के निचले हिस्से में सो रहे बुजुर्ग दंपति भगवती प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला देवी की जिन्दा जलने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ऊपरी मंजिल पर फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार ने बताया कि स्कूटी के चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट होने के कारण आग फैली। यह हादसा इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए चेतावनी साबित हुआ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें