बागबाहरा : SBI के ग्राहक सेवक केंद्र से सामानों की चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : SBI के ग्राहक सेवक केंद्र से सामानों की चोरी

बागबाहरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवक केंद्र से सामानों की चोरी की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम सुखरीडबरी हाल वार्ड नं 05 गणेशपारा बागबाहरा निवासी डामन कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, डामन कुमार का भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र है.

17 सितम्बर 2025 डामन कुमार का कर्मचारी खोमन पटेल दूकान खोला तो देखा दुकान के सामान बिखरे पड़े थे, दूकान में रखे Dell कम्पनी का लैपटाप कीमती 25000 रूपये, नेट राउटर कीमती 2500 रूपये का तथा गल्ले में पड़े 3000 रूपये कुल कीमती 30,500 रूपये किसी अज्ञात ने चोरी कर ली.

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें