CGPSC भर्ती घोटाला मामले में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित 3 सहित 5 गिरफ्तार
CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित सात अन्य हैं
न्यायिक हिरासत में
छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में आयोग के पूर्व सचिव जीवन किशोर धु्रव, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित सुमित धु्रव, निशा कोसले और दीपा आडिल शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को कल रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हेंं रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोप है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव और अन्य अधिकारियों ने अपने पदों पर रहते हुए वर्ष 2020 से 2022 के दौरान परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित कर अपने पुत्र-पुत्री और रिश्तेदारों का चयन करवाया।
गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी सहित सात अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी न्यायिक हिरासत में हैं।