महासमुंद : मारपीट से बेहोश हुआ युवक, डायल 112 से ले जाया गया... - CG Sandesh

महासमुंद : मारपीट से बेहोश हुआ युवक, डायल 112 से ले जाया गया अस्पताल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम पसरदा ब के गणेश चौक के पास एक युवक ने मारपीट कर दुसरे युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. मारपीट से वह बेहोश अवस्था में पड़ा था, उसे डायल 112 वाहन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

वार्ड नंबर 3 पसरदा ब निवासी चैतन ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 18 सितम्बर की रात उसका लड़का लक्ष्मीनारायण ध्रुव गणेश चौक परसदा ब में बैठने गया था. कुछ देर बाद गांव का कान्हा ध्रुव घर आकर चैतन ध्रुव को बताया कि तुम्हारे लड़के लक्ष्मीनारायण ध्रुव को पिन्टू यादव पुरानी रंजीशवश गणेश चौक में अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट किया है. मारपीट से लक्ष्मीनारायण ध्रुव के बांया पैर, दांहिने नाक, होंठ में चोट लगी है.

चैतन, जानकारी पाकर घर से तत्काल अपनी पत्नी के साथ गणेश चौक परसदा ब पहुंचा, जहाँ लक्ष्मीनारायण ध्रुव बेहोश अवस्था में पड़ा था. घटना की जानकारी पाकर गांव के सरपंच पिताम्बर ध्रुव घटना स्थल पहुंचे और डायल 112 वाहन को फोन कर बुलाया. घायल को जिला अस्पताल महामसुंद ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पिन्टू यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें