बागबाहरा : रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने ... - CG Sandesh

बागबाहरा : रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम विश्वा ढाबा के पास रोड़ क्रॉस कर रहे बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. वार्ड नं. 01 बागबाहरा निवासी शिवलाल मिर्धा पिता श्यामसुंदर मिर्धा उम्र 80 वर्ष 19 सितम्बर को शाम करीब 6 बजे विश्वा ढाबा के पास रोड़ क्रॉस कर रहा था. 

इसी दौरान खरियार रोड की तरफ से आ रही बल्कर ट्रक क्र. CG 07 CL 8455 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड़ क्रॉस कर रहे शिवलाल मिर्धा को टक्कर मार दी. जिससे उसे गंभीर चोंटे आयी. उसे डायल 112 वाहन से ईलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें