महासमुंद : घर के सामने खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर - CG Sandesh

महासमुंद : घर के सामने खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर

महासमुंद थाना क्षेत्र के मचेवा में घर के सामने खेल रहा बच्चा बाइक की टक्कर से घायल हो गया. शिकायत के बाद आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

19 सितम्बर को रात करीब 9-10 बजे वार्ड नंबर 01 ग्राम मचेवा में घर के सामने खेल रहे 4 वर्षीय बच्चे को मचेवा निवासी होमन यादव के बेटे बहादुर यादव ने अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर टक्कर मार दी, जिससे बच्चा घायल हो गया.

उसे ईलाज हेतु जिला अस्पदताल महासमुंद ले जाया गया था. शिकायत के बाद 20 सितम्बर को आरोपी बहादुर यादव के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें