CG : शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ में चलाया त... - CG Sandesh

CG : शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ में चलाया तलाशी अभियान

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने आज शराब घोटाले और अवैध कोल लेवी वसूली मामले में छत्तीसगढ़ सहित झारखंड और बिहार में तलाशी अभियान चलाया। 

प्रेस विज्ञप्त जारी कर ईओडब्ल्यू ने बताया कि तलाशी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संपति संबंधी दस्तावेज और नगदी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े व्यवसायी अवधेश यादव और उससे संबंधित व्यक्तियों पर की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें