महासमुंद : रास्ते में बाइक रोककर पत्नी की पिटाई, पति के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने बाइक को रास्ते में रोककर उससे मारपीट की.
वार्ड 56 कृष्णा नगर रायपुर निवासी पीड़िता सेवती ढीढी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी देवा ढीढी के साथ सामजिक रिती रिवाज से हुई थी, उसके दो बच्चे हैं. 17 सितम्बर 2025 को पीड़िता अपने बच्चों के साथ मायके ग्राम बम्हनी भैया की शादी में आयी थी. 20 सितम्बर 2025 को पीड़िता का पति देवा ढीढी मोटर सायकल से लेने आया था.
पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ मोटर सायकल में ससुराल कृष्णा नगर रायपुर जा रही थी. दोपहर करीब 02:30 से 3 बजे के मध्य साराडीह मोड के पास देवा मोटर सायकल को रोककर अपनी पत्नी को तुम कल क्यों घर नहीं आयी कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं हाथ में पहने कड़ा से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है. पीडिता ने अपने पिता, बड़े पिता जी को फोन से इसकी जानकारी दी. तब वे आये और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवा ढीढी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.