महासमुंद : बाइक की टक्कर से हुई दर्दनाक मौत
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी स्थित कंपनी से काम कर पैदल लौट रहे व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत हो गई. आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 20 सितम्बर को केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष ध्रुव पिता संतराम ध्रुव उम्र 38 वर्ष निवासी झिलमिला नवागांव, पटेवा 10 सितम्बर 2025 को रात करीब 08 बजे न्यूट्री ग्राफ कंपनी बिरकोनी से काम करने के बाद पैदल अपने घर बिरकोनी जा रहा था.
इसी दौरान पंचराम साहू के घर के आगे एनएच 53 रायपुर से तुमगांव मार्ग पर पीछे से आ रही मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर क्र. सी.जी. 04 पी.के. 6281 का चालक कुलदीप पटेल अपने मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ठोकर मार दिया. घायल अवस्था में उसे डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी कुलदीप पटेल के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस एवं धारा 184 मो.व्ही.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.