CG : गाँव में मनरेगा के तहत किस काम के लिए कितना हुआ खर्च, यहाँ से मिलेगी पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में ‘‘मनरेगा दर्पण-नागरिक सूचना पटल’’ का शुभारंभ‘ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा दर्पण से आम लोगों को मनरेगा कार्यों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्यूआर कोड और जी.आई.एस. तकनीक पर आधारित यह पहल गांवों में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस प्रणाली से अब गांव का हर व्यक्ति यह जान सकेगा कि मनरेगा के तहत उसके क्षेत्र में कौन से कार्य स्वीकृत हुए हैं, कितनी राशि खर्च हुई है और काम की वर्तमान स्थिति क्या है।
अन्य सम्बंधित खबरें